रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महिला नेतृत्व विकसित भारत की मजबूती का आधार :श्वेता राय – Women’s Leadership Is The Foundation For The Strength Of A Developed India: Shweta Rai
बलिया

महिला नेतृत्व विकसित भारत की मजबूती का आधार :श्वेता राय – Women’s Leadership Is The Foundation For The Strength Of A Developed India: Shweta Rai

November 29, 2026


Women's leadership is the foundation for the strength of a developed India: Shweta Rai

भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबो​धित करती महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष स्वे

बलिया। महिलाओं को केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना ही महिला सशक्तीकरण नहीं है, बल्कि उन्हें निर्णय लेने का अधिकार और नेतृत्व के समान अवसर देना भी जरूरी है। महिला नेतृत्व विकसित भारत के निर्माण का आधार है।

यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय ने रविवार को पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विचार रखे।

कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी केवल पूजनीय ही नहीं, बल्कि सृजन, शक्ति, सामर्थ्य और नेतृत्व की प्रतीक रही है। श्वेता राय ने कहा कि वैदिक काल की विदुषी गार्गी और मैत्रेयी से लेकर रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई और अहिल्याबाई होल्कर तक भारतीय इतिहास महिलाओं के नेतृत्व और सामर्थ्य का साक्षी रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण की अवधारणा को महिला आधारित विकास से आगे बढ़ाकर महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में आगे ले जाया गया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब महिलाएं संसद और विधानसभाओं में पहुंचेंगी तो लोकतंत्र में समाज के विभिन्न वर्गों के अनुभवों और दृष्टिकोणों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X