गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान :मेयर – Prioritize The Resolution Of Problems: Mayor
यमुनानगर

समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान :मेयर – Prioritize The Resolution Of Problems: Mayor

November 19, 2026


Prioritize the resolution of problems: Mayor

पार्षदों के साथ बैठक करती मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता

जगाधरी। सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए महापौर सुमन बहमनी ने बुधवार को जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय में बैठक की। इसमें वार्ड नंबर एक से सात तक के पार्षदों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में वार्डों प्रमुख समस्याओं, चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

महापौर ने पार्षदों से उनके वार्डों में लोगों को पेश आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पार्षदों के उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेने और उनका प्राथमिकता पर समाधान करवाने के निर्देश दिए। जिन विकास कार्यों पर काम चल रहा है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि लोगों को जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के आपसी समन्वय से ही शहर की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। इस दौरान पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंत स्वामी, भानू प्रताप, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर कांबोज सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X