रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मोहाली में पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल-3.0:घोड़ों की छलांग और घुड़सवारों के निशाने ने बांधा समां – Punjab Equestrian Festival-3.0 In Mohali Horses Leaping And Riders Shooting Enthralled Audience
मोहाली

मोहाली में पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल-3.0:घोड़ों की छलांग और घुड़सवारों के निशाने ने बांधा समां – Punjab Equestrian Festival-3.0 In Mohali Horses Leaping And Riders Shooting Enthralled Audience

November 28, 2026


Punjab Equestrian Festival-3.0 in Mohali Horses leaping and riders shooting enthralled audience

पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल-3.0

विस्तार

पल्लनपुर (न्यू चंडीगढ़) के द रैंच क्लब में पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल-3.0 के दूसरे दिन भी रोमांचक नजारे दिख रहे हैं। अलग-अलग राज्यों से पहुंचे घुड़सवार अपनी रफ्तार, संतुलन और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

पहले दिन टेंट पेगिंग की लांस इंडिविजुअल और रिंग एंड पेग स्पर्धाओं में घुड़सवारों की निशानेबाजी परखी गई। वहीं, 60 और 90 सेंटीमीटर शो जंपिंग में घोड़ों ने बाधाएं पार कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। ड्रेसेज में घोड़ों की चाल और घुड़सवारों के साथ तालमेल देखने को मिला। टीम लांस टेंट पेगिंग, फॉल्ट एंड आउट शो जंपिंग और बच्चों की ड्रेसेज प्रतियोगिताएं भी आकर्षण रहीं। रिंग एंड पेग प्रतियोगिता में जतिंदर सिंह ने लेजेंड ओडर के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि सुखप्रीत सिंह ग्लेडिएटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

घोड़ों की परेड बनेगी आकर्षण

आज बच्चों की जिमखाना गतिविधियों के साथ दोपहर तीन बजे घोड़ों की परेड होगी। शाम चार बजे सिक्स बार शो जंपिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 29 नवंबर को टीम स्वॉर्ड टेंट पेगिंग, लेडीज हैक्स और शो जंपिंग डर्बी के मुकाबले होंगे। शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण के साथ उत्सव का समापन होगा। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क है। 29 नवंबर को सुबह 11 बजे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी उत्सव में शिरकत करेंगे।

पंजाब की घुड़सवारी विरासत को मिलेगी नई पहचान : खुड्डियां

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की समृद्ध घुड़सवारी परंपरा को नई पहचान देने के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ते हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को भी उत्कृष्ट नस्ल के घोड़ों का शौक था। उन्होंने पल्लनपुर के मैदान की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं की सराहना की और परिवारों से मेले में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X