रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:अमेठी में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज, कई राज्यों से पहुंचे थे लोग – Amethi: Attempt To Convert Religion Under The Guise Of A Prayer Meeting In Amethi; Case Registered.
अमेठी

यूपी:अमेठी में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज, कई राज्यों से पहुंचे थे लोग – Amethi: Attempt To Convert Religion Under The Guise Of A Prayer Meeting In Amethi; Case Registered.

November 25, 2026


Amethi: Attempt to convert religion under the guise of a prayer meeting in Amethi; case registered.

प्रार्थना सभा में पहुंचे लोग।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी के जगदीशपुर के कमरौली के सिंदुरवा गांव में एक मकान में रविवार दोपहर आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान कथित धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। सभा में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। जानकारी होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ तिलोई दिनेश मिश्रा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता महंत गुरुबक्श दास के मुताबिक सिंदुरवा रोड निवासी राजकुमार और उनकी पत्नी सूर्यकला के घर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इसमें महाराष्ट्र, मुंबई, उत्तराखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों से लोग पहुंचे थे। आरोप है कि सभा में गांव के अनुसूचित जाति के परिवारों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। वहां बाइबिल और ईसाई धर्म के प्रचार से संबंधित सामग्री भी रखी थी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने विरोध जताते हुए पुलिस से शिकायत की।

आरएसएस की जगदीशपुर इकाई के पदाधिकारी पवन तिवारी ने भी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांस और मदिरा के भोज का भी आरोप लगाया। वहीं, मुंबई से आए रॉयल रॉड्रिक्स ने धर्म परिवर्तन के आरोपों को खारिज किया। उनका कहना था कि वे केवल प्रार्थना करने और सूर्यकला से मिलने आए थे। मकान मालिक सूर्यकला ने भी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि हर धर्म में परमेश्वर हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X