रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambedkar Nagar News:हैसियत देखकर नहीं होती है सच्ची मित्रता – True Friendship Is Not Based On Social Status
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:हैसियत देखकर नहीं होती है सच्ची मित्रता – True Friendship Is Not Based On Social Status

November 25, 2026


True friendship is not based on social status

केदारनगर के दथरथपुर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।

केदारनगर। दशरथपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्रवाचक आचार्य रूपेश तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने देवकी के छह पुत्रों की वापसी, सुभद्रा हरण, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष जैसे प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम, मित्रता और समर्पण का संदेश दिया।

प्रवाचक ने बताया कि सच्ची मित्रता धन-दौलत या हैसियत देखकर नहीं होती। रिश्तों में प्रेम, विश्वास और सम्मान सबसे महत्वपूर्ण हैं। विपत्ति के समय धैर्य और ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। मां देवकी के आग्रह पर भगवान श्रीकृष्ण ने उनके छह पुत्रों को वापस लाकर सौंपा था। इस प्रसंग में उन्होंने माता के प्रति भगवान के प्रेम और उनके आग्रह के सम्मान का वर्णन किया। इसके बाद सुभद्रा हरण और परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई।

उन्होंने इन प्रसंगों के माध्यम से भगवान की लीलाओं और भक्तों के प्रति उनकी कृपा का उल्लेख किया। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए प्रवाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता सच्चे संबंधों की मिसाल है। सुदामा के पास धन-संपत्ति नहीं थी लेकिन श्रीकृष्ण के प्रति उनका प्रेम और अपनापन अटूट था। भगवान ने भी अपने मित्र का सम्मान करते हुए मित्रता का आदर्श प्रस्तुत किया। इस दौरान महेंद्र, मनीष, अमित उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X