रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:दो मिनट में भाड़-भाड़ की आवाज से दहला काफिला, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त; बाहर चल रही क्वालिस भी शिकार – Convoy Rocked Series Loud Explosive Like Sounds Two Minutes Three Vehicles Damaged Qualis Traveling Incident
चंदौली

November 24, 2026

Convoy rocked series loud explosive like sounds two minutes three vehicles damaged Qualis traveling incident

हादसे के बाद वाहनों के उड़े परखच्चे।
– फोटो : संवाद

विस्तार

मोकामा विधायक अनंत सिंह से मुलाकात कर लौट रहे सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के काफिले के साथ हुए सड़क हादसे ने नया मोड़ ले लिया है। विधायक ने घटना को सामान्य सड़क दुर्घटना मानने से इन्कार करते हुए साजिश की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि काफिले की चार गाड़ियों में लगातार टक्कर मारी गई। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सुशील सिंह सोमवार रात करीब आठ बजे 25 गाड़ियों के काफिले के साथ मोकामा से रवाना हुए थे। उनके साथ पिंडरा विधायक अवधेश सिंह भी मौजूद थे। हालांकि, रास्ते में अवधेश सिंह अपने गंतव्य के लिए निकल गए। सुशील सिंह अपनी फॉर्च्यूनर से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो से टक्कर की घटना हुई। हादसे के बाद काफिले में शामिल लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X