रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:वाराणसी से 10 हजार का इनामी गांजा तस्कर अरेस्ट, 12 साल से चला रहा था रैकेट; भाई समेत 2 अन्य की तलाश जारी – Cannabis Smuggler 10000 Bounty Head Arrested In Varanasi Running Racket 12 Years Search Underway
मिर्ज़ापुर

यूपी:वाराणसी से 10 हजार का इनामी गांजा तस्कर अरेस्ट, 12 साल से चला रहा था रैकेट; भाई समेत 2 अन्य की तलाश जारी – Cannabis Smuggler 10000 Bounty Head Arrested In Varanasi Running Racket 12 Years Search Underway

November 15, 2026


Cannabis smuggler 10000 bounty head arrested in Varanasi running racket 12 years search underway

अवैध गांजा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ओडिशा से गांजा मंगाकर मिर्जापुर व आसपास के जिलों में आपूर्ति करने वाले गिरोह के एक आरोपी को शुक्रवार की शाम वाराणसी में बीएलडब्ल्यू के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी और उसके भाई पर 12 साल से गांजा तस्करी में संलिप्त होने का आरोप है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस डेढ़ माह से उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। मामले में आरोपी के भाई की तलाश जारी है।

शाहगंज पुलिस ने 24 सितंबर को कंटेनर में गुप्त केबिन बनाकर ओडिशा से लाई जा रही 625 किलो गांजे की खेप पकड़ी थी। इस मामले में ओडिशा के तस्कर दिलीप देहुरी और संतोष कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला था कि गांजा तस्करी का यह रैकेट मिर्जापुर के सगे भाई चला रहे हैं। यह गिरोह ओडिशा से गांजा मंगाकर वाराणसी, भदोही सहित आसपास के जिलों में आपूर्ति करता था।

मिली जानकारी के आधार पर ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के साथ ही मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहां निवासी सनी कुमार जायसवाल और उसके भाई सुरेंद्र जायसवाल को नामजद किया गया था। सनी का वर्तमान पता वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र का नेवादा सुंदरपुर है, जबकि उसका भाई अहरौरा थाना क्षेत्र के इमलिया चट्टी में रहता है। गिरोह में सनी की भूमिका को देखते हुए उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X