शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी के चित्रकूट में बड़ा हादसा:हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल – Chitrakoot Accident: Tractor-trolley Overturns On Highway, 4 Devotees Killed And 12 Injured In Up
चित्रकूट

यूपी के चित्रकूट में बड़ा हादसा:हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल – Chitrakoot Accident: Tractor-trolley Overturns On Highway, 4 Devotees Killed And 12 Injured In Up

November 9, 2026


Chitrakoot Accident: Tractor-Trolley Overturns on Highway, 4 Devotees Killed and 12 Injured in UP

chitrakoot accident
ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे के पास ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला टूट गया। इस दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा पावर हाउस के पास करीब ढाई बजे हुआ। अनियंत्रित ट्राली हाईवे से नीचे उतरकर पलट गई। मृतकों में एक मासूम भी शामिल है। कुल 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें सात घायलों को सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु दीपदान में शामिल होकर प्रयागराज लौट रहे थे। 

मृतकों में तीन मध्य प्रदेश के रीवा और एक प्रयागराज जिले का निवासी था। प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव से करीब दो दर्जन श्रद्धालु शनिवार को चित्रकूट आए थे। उनके साथ मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कुछ रिश्तेदार भी थे। रविवार देर रात दर्शन व दीपदान के बाद वे प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X