रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट हैक:दिखा पाकिस्तानी झंडा; जांच शुरू – Raigarh Municipal Corporation’s Official Website Hacked; Pakistani Flag Shown; Investigation Launched

सांकेतिक तस्वीर
October 31, 2026

सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तानी झंडे का प्रतीक और हैकिंग से जुड़ा संदिग्ध संदेश दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नगर निगम की वेबसाइट पर “Hacked by Over Threes 1337” लिखा हुआ नजर आया। इस मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद साइबर विशेषज्ञों की मदद से नगर निगम की वेबसाइट से उस संदिग्ध झंडे और हैकिंग संदेश को हटा दिया गया है। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
नगर निगम की वेबसाइट को खोलने पर उसमें दर्ज सामान्य जानकारी की जगह पाकिस्तान के झंडे का प्रतीक दिखाई दे रहा था। इसके साथ ही स्क्रीन पर हैकर का संदेश भी दर्ज था। एक सरकारी वेबसाइट पर इस तरह की संदिग्ध सामग्री सामने आने के बाद निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आया। इसके बाद प्रबंधन ने साइबर सेल से संपर्क कर मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद वेबसाइट की तकनीकी जांच की गई और संदिग्ध सामग्री को हटाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली गई। विशेषज्ञों ने प्रयास करके पाकिस्तानी झंडे का प्रतीक और हैकिंग मैसेज हटा दिया।
साइबर विशेषज्ञों की मदद से वेबसाइट को ठीक कर लिया गया है, लेकिन यह बदलाव किसने और किस तरीके से किया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस पूरे मामले में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। पुलिस और साइबर सेल की टीम जांच के जरिये वेबसाइट में अनधिकृत बदलाव की वजह और इसके पीछे शामिल व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साइबर सेल तकनीकी साक्ष्य खंगाल रही है। फिलहाल इस घटना में किसी हैकर या साइबर समूह की भूमिका की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
November 11, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
November 8, 2026
सांकेतिक फोटो ग्राफिक्स विस्तार रायगढ़ में एक युवती से मिलने-जुलने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने पत्थर से कुचलकर 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों बैकुंठपुर निवासी शिवम बरेठ (20) और शिवम बानी (23) को गिरफ्तार कर लिया है। चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर पुलिस […]
November 8, 2026
रायगढ़ जिला जेल विस्तार रायगढ़ जिला जेल परिसर के भीतर बृहस्पतिवार की शाम और रात दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक मोबाइल बाहर से जेल की दीवार के पीछे से फेंककर अंदर पहुंचाया गया था, जबकि दूसरा मोबाइल जेल परिसर स्थित 10 बिस्तर वाले अस्पताल से बरामद हुआ। इस के बाद सुरक्षा व्यवस्था को […]
