रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राहत की खबर:बाल अस्पताल में सर्जरी की सुविधा, बनेंगे ऑपरेशन थिएटर; तैयार किए जाएंगे दो विंग – Agra’s Sn Medical College To Build 250-bed Advanced Children’s Hospital With Surgical Facilities
मैनपुरी

राहत की खबर:बाल अस्पताल में सर्जरी की सुविधा, बनेंगे ऑपरेशन थिएटर; तैयार किए जाएंगे दो विंग – Agra’s Sn Medical College To Build 250-bed Advanced Children’s Hospital With Surgical Facilities

November 27, 2026


Agra's SN Medical College to Build 250-Bed Advanced Children's Hospital with Surgical Facilities

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड प्लान के तहत एडवांस बाल अस्पताल में सर्जरी की सुविधा भी होगी। इसके लिए सर्जरी विंग बनेगा। इसमें ढाई सौ से अधिक बेड होंगे। इसके बनने से बाल रोग विभाग को जर्जर भवन से मुक्ति मिलेगी।

एसएन मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। इसको तोड़कर के विभाग को नए विभाग में शिफ्ट किया जाना है। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत इसके लिए ढाई सौ बेड का एडवांस बाल अस्पताल बनेगा। यह बहुमंजिला भवन होगा। इसमें पीडियाट्रिक सर्जरी विंग बनेगा। इसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी होंगे। इसमें जन्मजात विकार या फिर बच्चों से जुड़ी सर्जरी हो सकेगी। इसके लिए एनआईसीयू की भी सुविधा की जाएगी।

दूसरे विंग में अन्य बीमारियों की परेशानी वाले बच्चों को भर्ती किया जाएगा। इसमें पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा होगी। इससे बच्चों की जांच, इलाज और ऑपरेशन के लिए अन्य विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे। प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बच्चों के लिए एडवांस अस्पताल बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज चुके हैं। इसमें पहली बार सर्जरी और इलाज की सुविधा की जाएगी। अभी सर्जरी के लिए बच्चों को सर्जरी विभाग में रेफर करना पड़ता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X