रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रिम्स जमीन घोटाला:पूर्व जिला अवर निबंधक के तीन मकानों पर छापा, एसीबी की टीम ने दबिश देकर खंगाले दस्तावेज – Rims Land Scam: Acb Raids Three Houses Of Former Registrar In Gorakhpur, Seizes Property Documents
गोरखपुर

रिम्स जमीन घोटाला:पूर्व जिला अवर निबंधक के तीन मकानों पर छापा, एसीबी की टीम ने दबिश देकर खंगाले दस्तावेज – Rims Land Scam: Acb Raids Three Houses Of Former Registrar In Gorakhpur, Seizes Property Documents

November 22, 2026


RIMS Land Scam: ACB Raids Three Houses of Former Registrar in Gorakhpur, Seizes Property Documents

RIMS Land Scam
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झारखंड के बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व जिला अवर निबंधक वैभव मणि त्रिपाठी के गोरखपुर स्थित तीन मकानों पर शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने छापा मारा। इस दौरान सात बैंकों की चेकबुक और पासबुक, बीमा पॉलिसी समेत संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में ली। 

सूत्रों के अनुसार, तलाशी में नकदी और भारी मात्रा में जेवरात भी मिले हैं। डिप्टी एसपी के नेतृत्व में झारखंड से पहुंची आठ सदस्यीय टीम ने सुबह करीब 10 बजे रामगढ़ताल क्षेत्र की गिरधरगंज कॉलोनी स्थित मकान पर दबिश दी। 

रामगढ़ताल पुलिस की मौजूदगी में टीम घर के भीतर दाखिल हुई और एक-एक कमरे की तलाशी ली। अलमारियों के लॉकर खोलवाकर दस्तावेज खंगाले। कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद परिवार के किसी भी सदस्य को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X