रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विपक्ष के भ्रामक प्रचारों का जवाब तथ्यों के साथ दें पदाधिकारी :अवधेश पांडेय – Office-bearers Should Counter The Opposition’s Misleading Propaganda With Facts
हरदोई

विपक्ष के भ्रामक प्रचारों का जवाब तथ्यों के साथ दें पदाधिकारी :अवधेश पांडेय – Office-bearers Should Counter The Opposition’s Misleading Propaganda With Facts

November 22, 2026


Office-bearers should counter the opposition's misleading propaganda with facts

फोटो-30-भाजपा कार्यालय में बैठक करते क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय व अन्य। स्रोत मीडिया प्रभ

हरदोई। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय मंत्री ने रविवार को पार्टी कार्यालय में मॉनीटरिंग टीम के साथ बैठक की। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों से भी बातचीत की। इस दौरान कहा कि सूचना और संवाद के माध्यमों के प्रति जागरुक रहें। विपक्ष के भ्रामक प्रचारों का जवाब तथ्यों के साथ दें।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मीडिया और सोशल मीडिया जनमानस की धारणा बनाने और जनमत को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे में संगठन के हर कार्यकर्ता पदाधिकारी को सूचना और संवाद के इन माध्यमों के प्रति सक्रिय, सजग और जिम्मेदार रहना होगा। कहा कि विपक्ष की ओर से किए जा रहे भ्रामक प्रचार और तथ्यों को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत करने का प्रयासों का प्रभावी जवाब देना होगा। यह जवाब तथ्यों और प्रामाणिक जानकारी के आधार पर देना आवश्यक है।

इसके लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने जिला मॉनीटरिंग टीम को संगठन की ओर से संचालित सभी अभियानों और गतिविधियों की निगरानी के निर्देश भी दिए। आपसी समन्वय पर भी बल दिया। क्षेत्रीय मंत्री विजय भुर्जी ने समयबद्ध ढंग से कार्य करने पर जोर दिया। एसएसआर को गंभीरता से लेते हुए इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन किया। बैठक में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, प्रद्युमन आनंद मिश्रा, रवि वाल्मीकि, परेश गुप्ता, चंदा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X