मेरठ के गंगानगर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर ने बीफार्मा के डीन और विभागाध्यक्ष पर मानसिक उत्पीड़न, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत की और कार्यस्थल पर सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने का अधिकार दिलाने की मांग की। एसपी देहात ने मामला संज्ञान में आने की बात कहते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मोबाइल से धार्मिक फोटो-वीडियो डिलीट कराने का आरोप
असिस्टेंट प्रोफेसर का आरोप है कि डीन और विभागाध्यक्ष ने उनका मोबाइल फोन छीनकर उसमें मौजूद देवी-देवताओं के फोटो और वीडियो जबरन डिलीट कर दिए। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों मिलकर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं और उनका मोबाइल छीनकर फोटो-वीडियो हटाते हैं।
यह भी पढ़ें: समरसता संकल्प यात्रा: मेरठ में आज केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा, रामलीला मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता