शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘शट अप, यू…’:ख्वाजा ने सुनाया 2023 एशेज का विवादित किस्सा, एमसीसी सदस्यों पर लगाया नस्लीय टिप्पणी का आरोप – Usman Khawaja Alleges Racial Abuse By Mcc Member During 2023 Lord’s Ashes Test
क्रिकेट

‘शट अप, यू…’:ख्वाजा ने सुनाया 2023 एशेज का विवादित किस्सा, एमसीसी सदस्यों पर लगाया नस्लीय टिप्पणी का आरोप – Usman Khawaja Alleges Racial Abuse By Mcc Member During 2023 Lord’s Ashes Test

November 12, 2026


Usman Khawaja Alleges Racial Abuse by MCC Member During 2023 Lord's Ashes Test

वॉर्नर, स्मिथ, ख्वाजा और बैनक्रॉफ्ट
– फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 2023 एशेज सीरीज के दौरान लॉर्ड्स टेस्ट में अपने साथ हुए कथित नस्लीय दुर्व्यवहार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने आरोप लगाया है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के विवादित रनआउट के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम से गुजर रहे थे, तब मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के एक सदस्य ने उन्हें नस्लीय टिप्पणी की थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा ‘सब्र’ में इस घटना का जिक्र किया है।

ख्वाजा के मुताबिक, एमसीसी के एक सदस्य ने उन्हें ‘शट अप, यू पी******’ कहकर अपमानित किया था। यानी ख्वाजा को उनके मूल देश को लेकर अपमान किया गया था। उस समय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दर्शकों की हूटिंग और गाली-गलौज के बीच लंच ब्रेक में ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे। इस घटना के बाद ख्वाजा अपना आपा खो बैठे थे और उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों से भी शिकायत की थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X