रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शमशेर ने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया :गौतम – Shamsher Did Not Compromise On His Principles: Gautam
जींद

शमशेर ने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया :गौतम – Shamsher Did Not Compromise On His Principles: Gautam

November 25, 2026


Shamsher did not compromise on his principles: Gautam

24जेएनडी22: पूर्व विधायक दयानंद शर्मा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए। स्रोत : परिजन

जींद। सफीदों के भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी शमशेर सिंह अहलावत उनके बचपन के मित्र थे। दोनों ने दसवीं कक्षा भी एक साथ की थी। अहलावत नेक इंसान और यारों के यार थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। ऐसे ईमानदार और उसूलों पर चलने वाले नेता बहुत कम मिलते हैं। विधायक रामकुमार गौतम मंगलवार को गोहाना रोड स्थित स्वर्गीय चौधरी शमशेर सिंह अहलावत के आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अहलावत ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनता के बीच रहकर काम किया। उनका व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। राजौंद के पूर्व विधायक दयानंद शर्मा, अमेरिका से पहुंचे बालेंद्र कुंडू, भाजपा नेता प्रदीप सांगवान, सेवानिवृत्त आईएएस जयवीर आर्य व राजबीर अहलावत, डॉ. रमेश सांगवान, प्रो. रामकुमार श्योकंद ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X