रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शराब बेचने वालों की खैर नहीं:इस गांव में पकड़े जाने पर लगेगा पांच हजार रुपये जुर्माना, दुकानदारों को चेतावनी – Balu Village 5000 Fine Illegal Liquor Sale Anni Kullu Himachal
शिमला

शराब बेचने वालों की खैर नहीं:इस गांव में पकड़े जाने पर लगेगा पांच हजार रुपये जुर्माना, दुकानदारों को चेतावनी – Balu Village 5000 Fine Illegal Liquor Sale Anni Kullu Himachal

November 25, 2026


balu village 5000 fine illegal liquor sale anni kullu himachal

शराब बेचते पकड़े जाने पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय।
नेटवर्क

विस्तार

आनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत करशेईगाड के बालू गांव में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए महिला मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला मंडल बालू की बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में सड़क या दुकान पर कोई भी व्यक्ति शराब बेचता हुआ पाया गया तो उस पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

महिला मंडल की महिलाओं ने स्पष्ट किया कि गांव में शराब की अवैध बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि शराब के अवैध कारोबार से गांव में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। इसी को देखते हुए इस पर रोक लगाने के लिए सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया है।

महिला मंडल ने ग्रामीणों से फैसले का सम्मान करने और इसके पालन में सहयोग देने की अपील की है। महिलाओं ने कहा कि गांव में शांति और सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X