रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सतना:संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, दुकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े परिजन, जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल – Satna: Family Feud Over Property Turns Violent, Two Sides Clash With Sticks; Video Goes Viral
सतना

सतना:संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, दुकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े परिजन, जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल – Satna: Family Feud Over Property Turns Violent, Two Sides Clash With Sticks; Video Goes Viral

November 28, 2026


Satna: Family Feud Over Property Turns Violent, Two Sides Clash With Sticks; Video Goes Viral

परिवार के दो पक्षों में संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष

विस्तार

जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में दुकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर शनिवार सुबह नामदेव परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस हिंसक झड़प में नरेंद्र नामदेव के सिर और उनकी पत्नी लक्ष्मी के हाथ में चोट आई है, जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठियां लेकर भिड़ते और एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक नरेंद्र नामदेव का अपने भाई अशोक नामदेव एवम भतीजों रामकृष्ण और रामबालक के साथ दुकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शनिवार सुबह नरेंद्र जब घर से बाहर निकले, तभी रामकृष्ण ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रामकृष्ण ने नरेंद्र पर लाठी से हमला कर दिया। बचाव में नरेंद्र भी लाठी लेकर सामने आ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। 

ये भी पढ़ें: एमपी: हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति में आरक्षण का प्रावधान नहीं, जबलपुर हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुबह के समय सड़क पर कई लोग एक दूसरे पर लाठियों से हमला करते नजर आ रहे हैं, वहीं बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं को भी धक्का-मुक्की और मारपीट के बीच जूझना पड़ा। इसी दौरान बीच-बचाव कर रही एक महिला लक्ष्मी के हाथ में चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X