बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में दुबई में एक इवेंट के दौरान उनका यही अंदाज देखने को मिला। यहां शाहरुख ने अपनी पत्नी गौरी खान को लेकर ऐसा मजेदार खुलासा किया कि वहां मौजूद लोग हंसने लगे।
उन्होंने बताया कि अपने ही घर में उनकी और बच्चों आर्यन और सुहाना की बिल्कुल नहीं चलती। घर में क्या करना है और क्या नहीं, इसका पूरा फैसला गौरी ही लेती हैं। हालांकि, इस मजेदार बातचीत के बीच शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का दमदार डायलॉग सुनाकर महफिल का माहौल भी बदल दिया।