शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:जनता महाविद्यालय में आयोजित हुई निबंध लेखन व क्विज प्रतियोगिता – Essay Writing And Quiz Competitions Held At Janta Mahavidyalaya
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:जनता महाविद्यालय में आयोजित हुई निबंध लेखन व क्विज प्रतियोगिता – Essay Writing And Quiz Competitions Held At Janta Mahavidyalaya

November 14, 2026


चरखी दादरी। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सरकारी एवं निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को जनता महाविद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से पहले संस्थान स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इनमें विजेता रहे विद्यार्थियों ने अगले चरण की प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान निबंध लेखन और क्विज श्रेणी से 10-10 विजेता विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए किया गया।

जनता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार और मतदान से जुड़े कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वयं जागरूक मतदाता बनने के साथ दूसरों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।

समिति का किया गठन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए चुनाव आयोग की ओर से एक समिति का गठन किया गया था। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी संध्या सुमन को नोडल अधिकारी, जनता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह को सचिव तथा प्राचार्य विजय कुमार, रिंकू सिंह यादव और पीकन कुमारी को सदस्य नामित किया गया।

निर्णायक मंडल में ये थे शामिल

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनीता भारद्वाज, देवेंद्र महेंद्र, रमन श्योराण और देवेंद्र फोगाट ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी प्राचार्य विजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X