शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

सफलता के लिए अहम है सैनिक का फिटनेस :वीके सिंह – A Soldier’s Fitness Is Crucial For Success: Vk Singh

November 14, 2026


फर्रुखाबाद। राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में 17वां पोस्ट-वॉर रीयूनियन समारोह आयोजित किया गया। मिजोरम के राज्यपाल और रेजिमेंट के मानद कर्नल जनरल वीके सिंह ने सैनिकों को शारीरिक फिटनेस और रेजिमेंट की परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। तीन दिवसीय इस समारोह में करीब 180 पूर्व सैनिकों और 1200 सेवारत अधिकारियों व जवानों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर जांबाजों को नमन करने के साथ हुई। विभिन्न रेजिमेंटों से आए अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के संस्मरण साझा किए। जनरल वीके सिंह ने कहा कि सैनिक की सफलता में शारीरिक फिटनेस की अहम भूमिका होती है। उन्होंने नई पीढ़ी के सैनिकों से रेजिमेंट की परंपराओं, अनुशासन और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया। राज्यपाल ने यह भी कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे और ग्रीन एक्सप्रेसवे से जुड़ने पर सेंटर की तरक्की होगी। कर्नल ऑफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल एचएस साही ने बताया कि समारोह का उद्देश्य पुरानी और नई पीढ़ी के सैनिकों को एक मंच पर लाना था। इसका लक्ष्य रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं को याद करना भी था। समारोह के तहत अंतर-बटालियन खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने अग्निवीर प्रशिक्षुओं और जवानों से संवाद कर अनुभव साझा किए। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव पुरी, लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती सहित कई सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वीर नारियों का सम्मान और अन्य प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जनरल वीके सिंह और उनकी पत्नी भारती सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित किया। शांति देवी, कमला देवी, मधु सहित कई वीर नारियों को यह सम्मान दिया गया। समारोह में पागल जिमखाना भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें पैरामोटर प्रदर्शन, श्वान प्रदर्शन और शारीरिक प्रशिक्षण प्रदर्शन जैसी गतिविधियां शामिल थीं।

मेले में राज्यपाल का अनुभव

करियप्पा परेड मैदान पर एक मेले का भी आयोजन किया गया था। अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और क्राफ्ट व ऊनी कपड़े देखे। एक स्टॉल पर राज्यपाल वीके सिंह ने गुलाब का इत्र मांगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X