सागर:ढोलक की थाप और बरेदी नृत्य की मस्ती में डूबा भापेल, बाबा फूलनाथ के प्राचीन मेले का भव्य आगाज – Bhapel Immersed In Dholak Beats And Baredi Dance As Ancient Baba Phoolnath Fair Begins Grandly

फुलेर मेला आयोजन
November 25, 2026

फुलेर मेला आयोजन
बुंदेली लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक लोकनृत्यों का अद्भुत संगम बुधवार को ऐतिहासिक ग्राम भापेल में देखने को मिला।शताब्दियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए यहां बाबा फूलनाथ मेले का भव्य आयोजन शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया और राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने बाबा फूलनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।
ये भी पढ़ें- ‘लाडली बहना योजना की राशि से अंडा-मुर्गा खाओ’: भाजपा विधायक का अनोखा बयान,महिलाओं से कहा- वोट कमल को देना
42 मंडलियों ने बिखेरी बुंदेली संस्कृति की छटा
मेले का मुख्य आकर्षण बुंदेली लोकनृत्य प्रतियोगिता रही, जिसमें क्षेत्र की लगभग 42 मंडलियों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों और लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर ओजपूर्ण दिवारी और बरेदी नृत्य प्रस्तुत किया। भगवान श्रीकृष्ण और उनके सखाओं का रूप धरे नर्तकों के लयबद्ध कदमों और श्रीकृष्ण लीला व समाज सुधार पर आधारित दोहों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर विधायक लारिया ने कहा कि लोकपरंपराएं हमारी असली पहचान हैं, जिनका संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।
चंदेलकालीन इतिहास व ब्रिटिश गजेटियर में दर्ज है मेला
बाबा फूलनाथ के प्राचीन मंदिर और तालाब किनारे लगने वाले इस मेले का ऐतिहासिक महत्व है। मंदिर का शिवलिंग और तालाब चंदेलकालीन बताए जाते हैं, वहीं मेले का जिक्र ब्रिटिश गजेटियर में भी मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा से लगने वाले इस मेले के साथ ही अंचल में मेलों की शुरुआत हो जाती है, जो होली तक चलती है। रबी की बुआई पूरी होने से बड़ी संख्या में किसान परिवार भी मेले का आनंद लेने पहुंचे। मेले में बुंदेली खान-पान, साज-श्रृंगार और घरेलू सामान की दुकानें सजी हैं, जहां पीढ़ियों से आ रहे व्यापारियों में खासा उत्साह दिखा।

फुलेर मेला आयोजन

फुलेर मेला आयोजन

फुलेर मेला आयोजन
November 25, 2026
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव विस्तार मध्यप्रदेश की राजनीति के दिग्गज चेहरों में शुमार और सागर जिले की रहली विधानसभा से लगातार नौ बार के भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से घोषणा की है कि उनके विधानसभा क्षेत्र की अधूरी सिंचाई परियोजना का काम […]
November 24, 2026
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के किनारे भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। काशी की तर्ज पर आयोजित इस दीपोत्सव में चकराघाट से गणेशघाट तक झील के घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। दीपों की रोशनी का प्रतिबिंब झील के पानी में […]
November 23, 2026
सागर जिले में अत्यधिक और आदतन शराब का सेवन करने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें चिन्हित लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। अभियान का उद्देश्य […]
