रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सिरोही:जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा, उप प्रमुख बने लखमाराम – Congress Maintains Its Dominance In The Sirohi Zila Parishad
सिरोही

सिरोही:जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा, उप प्रमुख बने लखमाराम – Congress Maintains Its Dominance In The Sirohi Zila Parishad

November 27, 2026


Congress maintains its dominance in the Sirohi Zila Parishad

सिरोही में लखमाराम उप प्रमुख निर्वाचित

विस्तार

सिरोही जिला परिषद के प्रमुख पद के बाद उप प्रमुख के निर्वाचन में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। गुरुवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के लखमाराम उप प्रमुख निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दुर्गा को 17 मतों के बड़े अंतर से हराया।

पंचायती राज चुनाव के बाद जिला परिषद में पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कांग्रेस ने दोनों प्रमुख पदों पर अपना कब्जा जमा लिया है। उप प्रमुख पद के लिए लखमाराम को 22 मत मिले। वहीं, भाजपा की दुर्गा को महज 5 मत प्राप्त हुए। जिला कलक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने चुनाव परिणाम की पुष्टि की। इससे पहले जिला परिषद प्रमुख पद पर कांग्रेस के गुमान सिंह निर्वाचित हुए थे। प्रमुख और उप प्रमुख दोनों पदों पर कांग्रेस की यह जीत जिले की राजनीति में अहम मानी जा रही है। अब जिले की पंचायत समितियों में प्रधान और उप प्रधान के निर्वाचन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

पंचायत समितियों में चुनाव कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को प्रधान पद का चुनाव होगा। इसके बाद 28 नवंबर को उप प्रधान का निर्वाचन होगा। प्रधान पद के लिए 27 नवंबर को सुबह 10 बजे संबंधित पंचायत समितियों में निर्वाचित सदस्यों की बैठक होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

मतदान और आगे की प्रक्रिया

आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी प्रक्रिया के तहत 28 नवंबर को उप प्रधान का निर्वाचन संपन्न होगा। दोनों दिन चुनावी प्रक्रिया संबंधित पंचायत समितियों में ही पूरी होगी। अब राजनीतिक दलों की नजरें पंचायत समितियों में बहुमत के आंकड़ों पर टिकी हैं। वे प्रधान पद की कुर्सी पर कब्जा जमाने की कोशिश में हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X