रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सिरोही:जिला परिषद प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम जारी, 25 व 26 नवंबर को होगी निर्वाचन प्रक्रिया – Sirohi: Zila Parishad Chief Election On November 25, Deputy Chief Poll Scheduled For November 26
सिरोही

सिरोही:जिला परिषद प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम जारी, 25 व 26 नवंबर को होगी निर्वाचन प्रक्रिया – Sirohi: Zila Parishad Chief Election On November 25, Deputy Chief Poll Scheduled For November 26

November 24, 2026


Sirohi: Zila Parishad Chief Election on November 25, Deputy Chief Poll Scheduled for November 26

जिला परिषद कार्यालय, सिरोही

विस्तार

पंचायती राज चुनाव के बाद अब जिला परिषद में प्रमुख और उप प्रमुख के निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला परिषद सिरोही में 25 नवंबर को प्रमुख तथा 26 नवंबर को उप प्रमुख का निर्वाचन कराया जाएगा। दोनों पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जिला परिषद सभागार स्थित डीआरडीए हॉल में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही जिला परिषद की सत्ता को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

रिटर्निंग अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर के अनुसार जिला परिषद प्रमुख के निर्वाचन के लिए 25 नवंबर को सवेरे 10 बजे निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सवेरे 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद सवेरे 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। उम्मीदवार दोपहर 1 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो अपराह्न 3 से शाम 5 बजे के बीच मतदान कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: सीएम बदलने की चर्चा छेड़कर पलटे किरोड़ी, अब भजनलाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान

इसी प्रकार जिला परिषद उप प्रमुख के निर्वाचन के लिए 26 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक होगी। इस दिन भी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का समय सुबह 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। सवेरे 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि प्रमुख एवं उप प्रमुख के निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994, राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और समय-सारणी की पालना सुनिश्चित की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X