शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सैंडपेपर विवाद:उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर कल जवाब देंगे कमिंस; उससे पहले पत्नी से क्यों भिड़े? वीडियो वायरल – Pat Cummins’ Video With Wife Becky Goes Viral Amid Usman Khawaja Ball-tampering Controversy
क्रिकेट

सैंडपेपर विवाद:उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर कल जवाब देंगे कमिंस; उससे पहले पत्नी से क्यों भिड़े? वीडियो वायरल – Pat Cummins’ Video With Wife Becky Goes Viral Amid Usman Khawaja Ball-tampering Controversy

November 12, 2026


Pat Cummins' Video With Wife Becky Goes Viral Amid Usman Khawaja Ball-Tampering Controversy

कमिंस और बेकी के बीच लड़ाई
– फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी पत्नी बेकी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच बहस होने की चर्चा है। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब कमिंस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की किताब में बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर किए गए दावों पर जवाब देने वाले हैं।

द ऑस्ट्रेलियन की ओर से बुधवार को प्रकाशित वीडियो फुटेज के मुताबिक, कमिंस और उनकी पत्नी बेकी को पास की एक प्रॉपर्टी में जाने से पहले बातचीत करते देखा गया। टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने कमिंस इस दौरान शांत नजर आए, जबकि उनकी पत्नी के हावभाव कुछ नाराजगी वाले दिखे। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई और उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X