रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हल्द्वानी:हनी ट्रैप मामले में आरोपी ज्योति सिंह की गिरफ्तारी पर 25 नवंबर तक रोक, पुलिस भेजेगी नोटिस – Arrest Of Jyoti Singh, An Accused In A Honey-trap Case, Stayed Until November 25; Police To Issue A Notice
नैनीताल

हल्द्वानी:हनी ट्रैप मामले में आरोपी ज्योति सिंह की गिरफ्तारी पर 25 नवंबर तक रोक, पुलिस भेजेगी नोटिस – Arrest Of Jyoti Singh, An Accused In A Honey-trap Case, Stayed Until November 25; Police To Issue A Notice

November 22, 2026


कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर पांच करोड़ रुपये की नकदी, दो करोड़ रुपये कीमत के प्लॉट और प्रतिमाह 40 हजार रुपये वसूलने की आरोपी ज्योति सिंह की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने शनिवार को 25 नवंबर तक रोक लगा दी है।

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की छह धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें केवल बीएनएस की धारा 389 ऐसी थी जिसमें 10 वर्ष के कारावास की सजा का प्रावधान है, लेकिन विधि जानकारों के अनुसार उसमें भी गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस को ठोस आधार बताने पड़ते हैं। पुलिस जब तक इतनी तैयारी कर पाती तब तक महिला आरोपी को कोर्ट से राहत मिल गई। अब पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजेगी।

हनी ट्रैप मामले की पूरी गुत्थी अब आरोपियों के बयानों से खुलकर सामने आएगी। जल्द ही सभी आरोपियों को नोटिस भेजे जाएंगे और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली बुलाया जाएगा।

बयानों में ही सिलसिलेवार पूरे मामले का खुलासा होगा। वहीं पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 120बी, 34, 389, 384, 387 और 420 के तहत कार्रवाई की है। इनमें केवल धारा 389 ही दस वर्ष की सजा का प्रावधान रखती है।

विधि जानकारी अधिवक्ता ललित जोशी ने बताया कि मामले में एक घटनाक्रम नवंबर 2026 का भी बताया जा रहा है। ऐसे में प्राथमिकी में बीएनएस की धारा को भी शामिल किया जाना चाहिए था।

वहीं एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले की जांच मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी दीपक कार्की को सौंपी गई है। अब तक सामने आए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच चल रही है। जल्द आरोपियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X