रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत:अनुसूचित जनजाति का दर्जा रहेगा बरकरार, चुनौती देने वाली याचिका खारिज – Relief To Hati Community From The High Court: Scheduled Tribe Status To Remain Intact; Rejected
शिमला

November 28, 2026

relief to Hati community from the High Court: Scheduled Tribe status to remain intact; rejected

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट।

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार के हाटी समुदाय को दिए गए अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने हाटी समुदाय के एसटी के दर्जे को बरकरार रखने का फैसला दिया है। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि केंद्रीय संसद की ओर से पारित कानून के खिलाफ हाईकोर्ट कोई रोक या संशोधन नहीं कर सकता। किस समुदाय को एसटी सूची में शामिल करना है या नहीं, यह तय करने का अधिकार केवल संसद के पास है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश भूपेश शर्मा की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X