सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र में सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने पर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर शाम करीब आठ बजे गांव अध्याना से पहले हुआ। बाइक सवार आवेश सहारनपुर की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। हादसे में गंभीर रूप से घायल आवेश को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा
गांव फतेहपुर जट्ट निवासी आवेश (30) सहारनपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि आवेश प्रतिदिन बाइक से गांव से सहारनपुर ड्यूटी पर जाता था। बुधवार देर शाम करीब आठ बजे वह नकुड़ से अपने घर लौट रहा था।
बताया कि गांव अध्याना से पहले सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली मिल में गन्ना डालकर लौटी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही आवेश की बाइक ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: जयंत का मुस्लिम दांव: टिकट देने के बयान से रालोद-भाजपा में हलचल, सिवालखास-थानाभवन-बागपत में बदलेगा सियासी गणित