रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हादसा:चंपावत-लोहाघाट मार्ग पर मड़ली के समीप दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; सभी अस्पताल में भर्ती – Four Injured In Collision Between Two Vehicles Near Madli On Champawat-lohaghat Road
चंपावत

हादसा:चंपावत-लोहाघाट मार्ग पर मड़ली के समीप दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; सभी अस्पताल में भर्ती – Four Injured In Collision Between Two Vehicles Near Madli On Champawat-lohaghat Road

November 27, 2026


Four injured in collision between two vehicles near Madli on Champawat-Lohaghat road

सड़क हादसा
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंपावत-लोहाघाट मार्ग पर मड़ली के समीप मंगलवार रात दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल चंपावत पहुंचाया गया।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 26 नवंबर की रात करीब 9:56 बजे चंपावत से लोहाघाट की ओर जा रही बोलेरो यूके03 टीए 7770 और लोहाघाट से चंपावत की ओर आ रही बोलेरो यूके04 टीए0556 के बीच मड़ली के समीप टक्कर हो गई।

हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में विपिन मुरारी (30), संजय राम (27), ईश्वर राम (46) और भानु राम (28) शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। सभी घायल लोहाघाट  ब्लॉक के रहने वाले हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X