आज की तेज रफ्तार जिंदगी में दिल की सेहत पर बढ़ता खतरा चिंता का विषय बनता जा रहा है। दुनियाभर में होने वाली मौतों की प्रमुख वजहों में हृदय रोग सबसे ऊपर हैं। साल 2023 में कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के चलते 2.05 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हुई। दिनचर्या और खानपान की खराब आदतों के अलावा और व्यायाम की कमी इस खतरे को और बढ़ाती जा रही हैं। भारत में खासतौर पर शहरों में रहने वाले और ऑफिस में लंबे समय तक काम करने वाले लोग इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं।
सितंबर 2025 में जारी द इंडिया इंक हार्ट इंडेक्स रिपोर्ट भी इस बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते तीन साल में देश के प्रमुख मेट्रो शहरों में हृदय रोगों के मामले 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहना, काम का तनाव, अनियमित खानपान और बिगड़ा हुआ स्लीप शेड्यूल शहरी आबादी की दिल की सेहत को प्रभावित कर रहे हैं।
2 of 4
दिल की बीमारी
– फोटो : Adobe Stock
शहरी आबादी में बढ़ता खतरा
शहरी लोगों में कई कारणों से शारीरिक मेहनत और पैदल चलने की आदत काफी कम हो गई है। लोग घंटों ऑफिस में बैठे रहते हैं, ट्रैफिक में लंबा समय बिताते हैं और छोटी दूरी के लिए भी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार, करीब 65 प्रतिशत कर्मचारी रोजाना 30 मिनट से भी कम शारीरिक गतिविधि करते हैं।
- सीढ़ियों के बजाय लिफ्ट का इस्तेमाल करना और छोटी दूरी भी वाहन से तय करना शरीर को निष्क्रिय बना रहा है।
- इसके अलावा, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का बढ़ता सेवन भी दिल के लिए नुकसानदायक है।
- इनमें मौजूद अधिक नमक, चीनी और ट्रांस फैट ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और धमनियों में प्लाक जमने का खतरा बढ़ा सकते हैं।
3 of 4
स्ट्रेस का सेहत पर असर
– फोटो : Freepik.com
ये आदते भी साबित हो रही हैं खतरनाक
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है काम का दबाव और खराब वर्क-लाइफ बैलेंस लोगों में स्ट्रेस की समस्या को बढ़ाती जा रही है लगातार तनाव के कारण कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन बढ़ सकते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन प्रभावित होती है। पर्याप्त नींद न लेना भी हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
4 of 4
हृदय रोगों का खतरा कैसे कम करें?
– फोटो : Freepik.com
फिर दिल को स्वस्थ कैसे रखें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं दिल की सेहत को ठीक रखने के लिए सबसे पहले लाइफस्टाइल में सुधार करना जरूरी है। हृदय रोगों का जोखिम कम करने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चलें या व्यायाम करें। इसके अलावा खानपान में फल-सब्जियां, साबुत अनाज और मेवों को शामिल करें।
- तनाव हृदय रोगों का जोखिम बढ़ता जा रहा है। इसे कम करने के लिए योग, ध्यान और पर्याप्त नींद लें।
- अगर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो नियमित जांच कराएं और इसे कंट्रोल में रखें। इनका बढ़ना भी दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
————–
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।