रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:आधार सीडिंग नहीं करवाई तो अटक सकती है छात्रवृत्ति की राशि, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश – Himachal Scholarship Aadhaar Seeding Npci Mapping Required
शिमला

हिमाचल:आधार सीडिंग नहीं करवाई तो अटक सकती है छात्रवृत्ति की राशि, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश – Himachal Scholarship Aadhaar Seeding Npci Mapping Required

November 23, 2026


himachal scholarship aadhaar seeding npci mapping required

शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छात्रवृत्ति की राशि का इंतजार कर रहे मेधावी विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना है। अगर बैंक खाते की आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग पूरी नहीं करवाई गई तो छात्रवृत्ति की रकम खाते में पहुंचने में बाधा आ सकती है। हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 2025-26 के दौरान छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों की राशि तकनीकी कारणों से खातों में नहीं पहुंच पा रही है।

शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को बैंक खाते की आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग करवाने के निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय के अनुसार, इन प्रक्रियाओं के अधूरे रहने के कारण डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि भेजने में दिक्कत आ रही है।

ऐसे में पात्र विद्यार्थियों को बिना देरी किए संबंधित बैंक शाखा में संपर्क कर अपने खाते की आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग पूरी करवानी होगी। बैंक खाते की मैपिंग सुनिश्चित होने के बाद ही छात्रवृत्ति की राशि सीधे खाते में पहुंचने का रास्ता साफ होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X