रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:दवाओं के 16 सैंपलों में मिलीं मामूली खामियां, अलर्ट देख दवाएं इस्तेमाल करने की अपील – Himachal: Minor Defects Found In 16 Medicine Samples; Public Urged To Check Alerts Before Using Medicines
सोलन

हिमाचल:दवाओं के 16 सैंपलों में मिलीं मामूली खामियां, अलर्ट देख दवाएं इस्तेमाल करने की अपील – Himachal: Minor Defects Found In 16 Medicine Samples; Public Urged To Check Alerts Before Using Medicines

November 27, 2026


Himachal: Minor defects found in 16 medicine samples; public urged to check alerts before using medicines

दवाएं(सांकेतिक)।
– फोटो : Freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर के दौरान दवाओं की गुणवत्ता जांच में 16 सैंपलों में डिस्क्रिप्शन और पीएच वैल्यू जैसी मामूली खामियां पाई गई हैं। देशभर में अक्तूबर के दौरान कुल 324 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने आम जनता से दवाओं के बैच की जानकारी जांचने और मानक गुणवत्ता से बाहर घोषित बैच की दवाओं का सेवन नहीं करने की अपील की है। प्रदेश के राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि देशभर में औषधि निरीक्षकों की ओर से हर महीने बाजार में उपलब्ध दवाओं के नमूने रैंडम आधार पर लिए जाते हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता की जांच की जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X