रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:मंडी में सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने पर एफआईआर, दादा ने मां के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत – Mandi Seven Year Old Sikh Boy Hair Cut Mother Fir Grandfather Complaint
मंडी

हिमाचल:मंडी में सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने पर एफआईआर, दादा ने मां के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत – Mandi Seven Year Old Sikh Boy Hair Cut Mother Fir Grandfather Complaint

November 23, 2026


mandi seven year old sikh boy hair cut mother fir grandfather complaint

एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने को लेकर मंडी में विवाद गहरा गया है। मामला अब पुलिस थाने पहुंच गया है, जहां बच्चे के 72 वर्षीय दादा की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बच्चे के केश जानबूझकर काटे गए, जिससे परिवार की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

मंडी शहर निवासी बुजुर्ग ने 21 नवंबर को पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, उनका सात वर्षीय पोता मंडी के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि बच्चे की मां ने उसके केश काट दिए। दादा ने इस कदम को सिख धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

शिकायत में मामले को धार्मिक भावनाओं से जुड़ा बताते हुए संबंधित महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

मामले को लेकर पुलिस अब सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की तथ्यात्मक जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मामला पुलिस जांच के अधीन है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X