शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:विकास कार्यों के लिए खरीदा सीमेंट कमरे में पड़ा-पड़ा हुआ खराब, बुढ़वार पंचायत में उठे सवाल – Budhwar Panchayat Cement Damage Government Funds Loss Una
ऊना

हिमाचल:विकास कार्यों के लिए खरीदा सीमेंट कमरे में पड़ा-पड़ा हुआ खराब, बुढ़वार पंचायत में उठे सवाल – Budhwar Panchayat Cement Damage Government Funds Loss Una

November 12, 2026


budhwar panchayat cement damage government funds loss una

खराब पड़ा सीमेंट।
नेटवर्क

विस्तार

ग्राम पंचायत बुढ़वार में पूर्व पंचायत के कार्यकाल के दौरान खरीदे गए सीमेंट के खराब होने का मामला सामने आया है। पंचायत के एक कमरे में सीमेंट के 35 बैग पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में सीमेंट की हालत खराब नजर आ रही है। ऐसे में इसके इस्तेमाल योग्य नहीं रहने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह सीमेंट पुरानी पंचायत के कार्यकाल में विकास कार्यों के लिए खरीदा गया था। आरोप है कि उचित रखरखाव और नमी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण सीमेंट खराब हालत में पहुंच गया। यदि सीमेंट इस्तेमाल के योग्य नहीं बचा है तो इससे सरकारी धन के नुकसान की आशंका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X