2 हजार रुपये के लिए वृद्धा की हत्या:गाय चराने वाले ने पत्नी और दोस्त संग दिया वारदात को अंजाम, तीनों गिरफ्तार – Korbi Murder Solved, Old Woman Killed For Rs 2000, Cattle Grazer, Wife, Friend Arrested By Police, Sent To Jai

तीनों गिरफ्तार
November 22, 2026

तीनों गिरफ्तार
कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के छिंदवारपारा लाद में 70 वर्षीय वृद्धा भगमतिया बाई की हत्या का मामला पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया है। वृद्धा का गला नायलॉन रस्सी से घोंटा गया था। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लूट की रकम सिर्फ 2000 रुपये थी। प्रार्थी बबलू मरकाम ने 20 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 19 नवंबर की रात 7 बजे से 20 नवंबर सुबह 6 बजे के बीच उसकी मां भगमतिया बाई की हत्या हुई। पुलिस ने मर्ग और अपराध क्रमांक के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लिया। एएसपी लखन लाल पटले, एएसपी गोपाल करियारे और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में एक संयुक्त टीम गठित की गई। इस टीम में चौकी कोरबी पुलिस और साइबर सेल के सदस्य शामिल थे।
जांच और आरोपियों की पहचान
जांच के दौरान, मृतका के घर गाय चराने वाले इंद्रपाल अगरिया (43 वर्ष) पर संदेह गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इंद्रपाल ने बताया कि कोरबा से लौटते समय उसे पुराना परिचित देव कुमार मरकाम (26 साल) मिला। इंद्रपाल उसे शराब पिलाने के लालच में अपने घर गोजापुर ले आया। वहां उसने अपनी पत्नी राजकुमारी अगरिया (33 साल) और देव कुमार के साथ शराब पी।
हत्या और लूट की वारदात
शाम को तीनों आरोपी मृतका के घर गाय चराने का पैसा लेने गए। वहां उन्होंने 500 रुपये लिए और शराब पीते हुए पेटी में रखे पैसे देखकर चोरी की योजना बनाई। रात में देव कुमार को बाहर पहरे पर खड़ा कर इंद्रपाल और राजकुमारी घर में घुसे। उन्होंने सो रही वृद्धा का हाथ पकड़ा, मुंह में कपड़ा ठूंसा और नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पेटी और बैग से 2000 रुपये लूटकर वे आपस में बांटकर अपने-अपने घर चले गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 22 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

2000 रुपए के लिए वृद्धा की हत्या ,तीनों गिरफ्तार
November 28, 2026
टायर दुकान में आग विस्तार कोरबा शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में आगजनी की बड़ी घटना हुई है। महाराणा प्रताप चौक के पास एक टायर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोहम्मद नौशाद की इस दुकान का नाम ‘अब्दुल्ला टायर’ है। […]
November 28, 2026
सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार लाखों के UPI लेन-देन का खुलसा विस्तार कोरबा जिले के कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदतन सटोरिया मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया है। […]
November 28, 2026
राखड़ डेम मामले में CSPGCLपर 19.15 लाख का जुर्माना विस्तार कोरबा जिले के गोढ़ी-पंडरीपानी राखड़ डेम से राखड़ परिवहन में अनियमितता की शिकायत मिली थी। जिला प्रशासन ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी […]
