न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेवोन जैकब्स ने घरेलू क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। भारत के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में खेलने वाले जैकब्स ने फोर्ड ट्रॉफी में ऑकलैंड की ओर से ओटागो के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 137 गेंदों पर 202 रन बनाए। उनकी इस पारी में 21 छक्के और सात चौके शामिल रहे। इस दौरान वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने से महज दो छक्के दूर रह गए।
12 नवंबर (गुरुवार) को ऑकलैंड के ईडन पार्क आउट ओवल में खेले गए मुकाबले में बेवोन जैकब्स चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने पहले अपना पहला लिस्ट-ए शतक पूरा किया और फिर उसे दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। 21 छक्कों की मदद से उन्होंने न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज की ओर से एक लिस्ट-ए पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
View this post on Instagram
A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)