शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
29 मुकदमे, लूट की कार और तमंचा:दूसरी वारदात की फिराक में था बदमाश, मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा – Mainpuri Police Encounter: Wanted Criminal With 29 Cases Arrested
मैनपुरी

29 मुकदमे, लूट की कार और तमंचा:दूसरी वारदात की फिराक में था बदमाश, मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा – Mainpuri Police Encounter: Wanted Criminal With 29 Cases Arrested

November 3, 2026


Mainpuri Police Encounter: Wanted Criminal With 29 Cases Arrested

मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा बदमाश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी हुई कार, एक तमंचा और एंड्रॉइड फोन बरामद किया है।

थाना कुरावली पुलिस, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। घिरोर तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी गैरानाथ पुल की ओर से बिना नंबर प्लेट की सफेद कार आती दिखी। ड्राइवर पुलिस को देखकर गाड़ी रोककर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश घायल हो गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने 26 अक्तूबर, 2026 को अपने साथियों छोटू उर्फ सौरिख और ध्रुव के साथ मिलकर यह गाड़ी लूटी थी। वह आज भी किसी और गाड़ी को लूटने की रेकी कर रहा था।

आपराधिक इतिहास और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार बदमाश राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु इटावा के भरथना थाना क्षेत्र का निवासी है। यक्ष एप के माध्यम से उसके नाम-पते की पुष्टि हुई और उसका लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 29 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके फरार साथियों छोटू उर्फ सौरिख और ध्रुव की तलाश कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X