शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झज्जर-बहादुरगढ़

समाधान शिविर जनसमस्याओं के समाधान का बेहतरीन प्लेटफार्म :एडीसी – Resolution Camps Are An Excellent Platform For Addressing Public Grievances: Adc

November 3, 2026


झज्जर। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए।

शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसके अलावा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें भी रखीं। एडीसी ने अधिकारियों को प्रत्येक मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

एडीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि लोगों को प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को दर्ज करने तक सीमित न रहें। उनके निपटारे की प्रक्रिया पर भी नियमित निगरानी रखें।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की लगातार समीक्षा कर रहा है। अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। लंबित मामलों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X