शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:भगवानपुर में अवैध शराब बेचते 62 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार – Police In Bhagwanpur Arrested A 62-year-old Man For Selling Illicit Liquor

November 3, 2026


क्राइम ब्रांच-3 ने 34 बोतल और पव्वे देशी शराब किए बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

पिंजौर। गांव भगवानपुर से गांव ढालूवाल जाने वाले रास्ते पर एक खोखे के पास से 62 वर्षीय व्यक्ति को अवैध शराब सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 34 बोतल और पव्वे देशी शराब बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान गांव ढालूवाल निवासी प्रेम चंद (62) के रूप में हुई है। पुलिस को को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रेम चंद गांव भगवानपुर से ढालूवाल जाने वाले रास्ते पर बने एक खोखे के पास चारपाई के नीचे शराब रखकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने प्रेम चंद को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान चारपाई के नीचे रखे एक प्लास्टिक कट्टे से चार बोतल चार्ली संतरा देशी शराब और पांच बोतल रसीला संतरा देशी शराब बरामद हुईं। वहीं, गत्ते की पेटी से रसीला संतरा देशी शराब के 25 पव्वे मिले। पुलिस के अनुसार आरोपी से शराब रखने और बेचने का लाइसेंस व परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X