शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोनभद्र

Sonebhadra News:सविता मामले में नया मोड़, माता-पिता, भाई-भाभी पर दर्ज की गई खुदकुशी के लिए विवश करने की प्राथमिकी – New Turn In The Savita Case: Fir Registered Against Her Parents, Brother, And Sister-in-law For Abetment Of Suicide

November 3, 2026


New turn in the Savita case: FIR registered against her parents, brother, and sister-in-law for abetment of suicide.

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पड़रीकला में नवंबर 2025 में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पति ने मृतका के ही माता-पिता, भाई-भाभी पर उसे खुदकुशी के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पन्नूगंज पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पड़री कला निवासी लल्लू तिवारी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके माता-पिता ने शादी के समय उनकी पत्नी सविता को सोने-चांदी के कई आभूषण दिए थे। 22 अक्तूबर 2025 को उसने बताया कि उसने अपने सभी जेवरात अवनी मां के पास सुरक्षित रख दिए हैं। 23 अक्तूबर 2025 को वह उसे लेने के लिए शाहगंज थाने क्षेत्र के बालडीह स्थित मायके गई तो उसकी मां ने कहा कि उसने जेवरात उसकी भाभी को रखने के लिए दे दिए गए हैं। भाभी के मायके से लौटने के बाद बेटे आदर्श को लेकर वह पांच नवंबर 2025 को मायके गई और भाभी प्राची दूबे से अपना गहना मांगा। आरोप है कि उसने इन्कार कर दिया। विरोध पर उसकी भाभी प्राची, भाई आशीष दूबे और मां कलावती ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिता श्यामनारायण ने उसे घर से बाहर धकेल दिया। वापस आने के बाद वह गुमसुम रहने लगी। 11 नवंबर 2025 को उसने फंदे से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। इसके बाद ससुराल वालों (मृतका के मायके वालों) ने उसके खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करा दी। जमानत पर टूटकर आया तब बेटे आदर्श ने उसे पूरे घटना की जानकारी दी। पन्नूगंज थाना प्रभारी पन्नूगंज श्रीनिवास पांडेय के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X