शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:बीच सड़क युवक को गोलियों से भून डाला, हाल ही में जेल से बाहर आया था; सिर पर था साले की हत्या का इल्जाम – Sambhal Vikram Chaudhary Murder Old Rivalry Investigation
संभल

यूपी:बीच सड़क युवक को गोलियों से भून डाला, हाल ही में जेल से बाहर आया था; सिर पर था साले की हत्या का इल्जाम – Sambhal Vikram Chaudhary Murder Old Rivalry Investigation

November 3, 2026


sambhal vikram chaudhary murder old rivalry investigation

साले की हत्या के आरोप में जेल जा चुका था विक्रम

विस्तार

यूपी के बनियाठेर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब चार बजे जंगल मार्ग पर सनसनीखेज वारदात हो गई। सादा कलीजपुर मार्ग पर मोहम्मदपुर काशी गांव से कुछ दूरी पर मुर्गी फार्म के निकट अज्ञात बाइक सवारों ने बाइक से चंदौसी से जा रहे थाना हजरतनगर गढ़ी निवासी युवक विक्रम चौधरी को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगते ही विक्रम बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नरौली पीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X