शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली:पांडव नगर में मकान में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू – A Fire Broke Out In A House In Delhi’s Pandav Nagar
दिल्ली एनसीआर

दिल्ली:पांडव नगर में मकान में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू – A Fire Broke Out In A House In Delhi’s Pandav Nagar

November 3, 2026


A fire broke out in a house in Delhi's Pandav Nagar

प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के पांडव नगर में मदर डेयरी के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर के निकट मंगलवार सुबह एक मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सुबह 8:20 बजे आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।

वहीं, दक्षिण दिल्ली के हौज खास में डीसीपी कार्यालय के सामने स्थित मकान नंबर 253 में मंगलवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग को सुबह 7:30 से 7:31 बजे के बीच आग की सूचना मिली। इसके बाद छह दमकल यूनिट मौके पर भेजी गईं। इनमें दो वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर और तीन विशेष यूनिट शामिल हैं। आग पहली मंजिल पर स्थित एक बुटीक की दुकान में लगी थी। दुकान का क्षेत्रफल करीब 144 वर्ग गज था। इमारत में बेसमेंट, भूतल और तीन अन्य मंजिलें हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X