शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:पूर्व विधान परिषद सदस्य की जमीन पर कब्जा, तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग – Land Belonging To A Former Legislative Council Member Has Been Encroached Upon; A Formal Complaint Has Been Filed, Seeking Action

November 4, 2026


मड़िहान। पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह ने पत्नी तारा देवी के नाम दर्ज 20 बीघा चार 4 बिस्वा भूमि पर कब्जे की शिकायत मड़िहान थाने में दी।

बताया कि पूर्व प्रधान उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। कब्जा मुक्त कराकर कार्रवाई की जाए। भाजपा से तीन बार विधान परिषद सदस्य रहे केदार नाथ सिंह ने मंगलवार को मड़िहान थाने में दी तहरीर में बताया कि पत्नी तारा देवी के नाम पर विशुनपुर गांव में तारा इंफ्रा स्ट्रक्चर के नाम 20 बीघा चार बिस्वा कृषि भूमि दर्ज है।

पत्नी कंपनी तारा इंफ्रा स्ट्रक्चर की अध्यक्ष हैं। इस भूमि पर वर्षों से कृषि कार्य होता आ रहा है। छह महीने पहले तहसीलदार और लेखपाल ने नापी कराकर मेड़बंदी की थी।

आरोप लगाया कि कि ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और उसका भाई दबंगई के बल पर भूमि पर मेड़बंदी हटाकर पत्थर लगाकर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहा है। मना करने पर धमकी दी जा रही है। मड़िहान थानाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। निर्माण स्थल पर पुलिस बल भेजा गया है। राजस्व का मामला होने के कारण संबंधित विभाग को जानकारी दे दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X