शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandauli News:एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट में निर्णायक बने हरिहर – Harihar Proves Decisive In Asian Tennis Ball Cricket
चंदौली

Chandauli News:एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट में निर्णायक बने हरिहर – Harihar Proves Decisive In Asian Tennis Ball Cricket

November 4, 2026


Harihar proves decisive in Asian Tennis Ball Cricket

हरिहर प्रसाद, चेन्नई में आयोजित ए​शियन कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में निर्णायक

पीडीडीयू नगर। चेन्नई के केसीजी कॉलेज स्टेडियम में आयोजित एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में चंदौली के हरिहर प्रसाद ने निर्णायक (अंपायर) की भूमिका निभाई। भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट संघ और एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अंपायरिंग का अवसर मिला।

चैंपियनशिप में भारत समेत नौ देशों की पुरुष और महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। चार दिनों तक चले मुकाबलों में भारत के विभिन्न राज्यों से आए अंपायर, स्कोरर और कमेंटेटरों ने जिम्मेदारी निभाई। हरिहर के चयन पर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय कुमार भारती समेत विजय पटेल, इंदल, शमशाद और हैदर ने हर्ष जताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X