शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
त्योहारों पर मिलावट :पनीर, सूजी और जूस के पांच नमूने फेल मिले – Adulteration During The Festive Season: Five Samples Of Paneer, Semolina (suji), And Juice Have Failed Tests
कैथल

त्योहारों पर मिलावट :पनीर, सूजी और जूस के पांच नमूने फेल मिले – Adulteration During The Festive Season: Five Samples Of Paneer, Semolina (suji), And Juice Have Failed Tests

November 4, 2026


कैथल। त्योहारों के सीजन में पिछले करीब डेढ़-दो महीने में जांच के लिए भेजे गए पनीर के सात नमूनों की रिपोर्ट में 5 फेल मिले हैं। केवल दो नमूने ही मानकों पर खरे उतरे हैं।

इससे बाजार में बिक रहे पनीर की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालात ये हैं कि सूजी और मौसमी के जूस तक में मिलावट की जा रही है। सूजी और मौसमी के जूस के नमूने भी मानकों पर खरे नहीं उतरे।

जिन पनीर के नमूनों की रिपोर्ट आई है, उनमें एवरीडे एंटरप्राइजेज जींद रोड कैथल, बाबा मनघर डेयरी कैथल, ओम डेयरी ढांड, चौधरी फतेह मिल्क प्लांट पनीर आउटलेट कलायत और महालक्ष्मी कलायत के पनीर के नमूने शामिल हैं।

वहीं वीरभान ठाकुर दास की सूजी और छोटू राम चौक स्थित ओम साईं जूस वाले का मौसमी जूस नमूने भी फेल मिले हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार मौसमी जूस की गुणवत्ता की सीएम विंडो पर शिकायत मिली थी।

इसके बाद जूस का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में सैंपल फेल मिला है और अब खाद्य सुरक्षा अधिनियिम के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई विभाग की ओर से दुकानदार के खिलाफ की जाएगी।

कैथल में निरीक्षण के दौरान ओम दुर्गा स्वीट दुकान से सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। विभाग

कैथल में निरीक्षण के दौरान ओम दुर्गा स्वीट दुकान से सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। विभाग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X