शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pilibhit News:33 केवी लाइन से निकली चिंगारी से आठ एकड़ गन्ने की फसल राख – Eight Acres Of Sugarcane Crop Burnt To Ashes By Sparks From 33 Kv Line
पीलीभीत

Pilibhit News:33 केवी लाइन से निकली चिंगारी से आठ एकड़ गन्ने की फसल राख – Eight Acres Of Sugarcane Crop Burnt To Ashes By Sparks From 33 Kv Line

November 4, 2026


Eight acres of sugarcane crop burnt to ashes by sparks from 33 KV line

ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर के किसानों के गन्ने के खेत मे लगी आग स्रोत ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में मंगलवार शाम करीब चार बजे 33 केवी की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में आकर आधा दर्जन किसानों की करीब आठ एकड़ (50 बीघा) गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।

गांव निवासी बुद्धसेन बताया कि मंगलवार शाम अचानक गन्ने के खेतों से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा और सूखे पत्तों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पास के तालाब से पानी लाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कुछ किसानों ने आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बीच खेत में गन्ना काटकर अलग करने का भी प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

आग की चपेट में आकर नंदकिशोर, भगवान दास, बुद्धप्रकाश, दामोदर, नत्थूलाल और निखिल पंडित के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान नंदकिशोर ने आरोप लगाया कि खेतों के ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी की बिजली लाइन से अचानक चिंगारी निकली, जिससे गन्ने की फसल में आग लग गई। घटना के बाद प्रभावित किसानों और उनके परिवारों में मायूसी छाई हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फसल के नुकसान का आंकलन कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X