शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jhajjar-bahadurgarh News:दिवाली से पहले ही दमघोंटू हुई हवा, एक्यूआई 370 पार – Air Turns Suffocating Even Before Diwali; Aqi Crosses 370
झज्जर-बहादुरगढ़

Jhajjar-bahadurgarh News:दिवाली से पहले ही दमघोंटू हुई हवा, एक्यूआई 370 पार – Air Turns Suffocating Even Before Diwali; Aqi Crosses 370

November 5, 2026


दिवाली से पहले ही बहादुरगढ़ की हवा जहरीली होने लगी है। बुधवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में रहा। प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों की सेहत पर असर डालने लगा है। सुबह और शाम पार्कों व स्टेडियम में सैर करने वालों की संख्या भी घटने लगी है।

रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में सैर के लिए पहुंचे रमेश कुमार, संदीप सैनी, विजय कुमार और अजीत खत्री ने बताया कि दिवाली से पहले ही प्रदूषण का इतना बढ़ जाना चिंताजनक है।

आमतौर पर त्योहार के दौरान आतिशबाजी, वाहनों के धुएं और मौसम में बदलाव से प्रदूषण बढ़ता है, लेकिन इस बार पहले ही हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। सुबह के समय धुंध और धुएं की परत दिखाई दे रही है। लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्रदूषण बुजुर्गों और बच्चों के लिए अधिक खतरनाक है।

पार्कों में घटने लगी लोगों की संख्या

देवीलाल पार्क में सैर करने पहुंचे रविंद्र शर्मा और राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि प्रदूषण के कारण लोग अब खुले में व्यायाम करने से भी बच रहे हैं। बुधवार को पार्क में सामान्य दिनों के मुकाबले कम लोग पहुंचे।

दिवाली पर और बिगड़ सकते हैं हालात

दिवाली पर आतिशबाजी शुरू होने से पहले ही एक्यूआई 373 तक पहुंचना चिंता का विषय है। त्योहार के दौरान प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्तर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

——————–

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए लोगों को सहयोग करना चाहिए। एक्यूआई रेड जोन में पहुंच गया है। बुधवार को यह 373 दर्ज किया गया। दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।

-सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।

——————–

-फोटो 84 : प्रदूषण बढ़ने के बाद शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में बुधवार को कम नजर आए सैर करने वाले लोग। संवाद

-फोटो 85 : रेलवे रोड पर बिना पानी के छिड़काव के सफाई करते कर्मचारी। संवाद

———————————

-फोटो 84 : प्रदूषण बढ़ने के बाद शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में बुधवार को कम नजर आए सै

-फोटो 84 : प्रदूषण बढ़ने के बाद शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में बुधवार को कम नजर आए सै

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X