शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा:गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, पांच लोगों की मौत – Gangotri Highway Accident Car Falls Into River Near Gangnani Death Rescue Uttarakhand Uttarkashi
उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा:गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, पांच लोगों की मौत – Gangotri Highway Accident Car Falls Into River Near Gangnani Death Rescue Uttarakhand Uttarkashi

November 5, 2026


Gangotri highway accident car falls into river near gangnani death Rescue uttarakhand Uttarkashi

कार नदी में समाई
ग्राफिक्स

विस्तार

गंगोत्री धाम के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसे में बदल गया। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास आज बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत होने की सूचना है। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे। 

जानकारी के अनुसार, वाहन बृहस्पतिवार सुबह हिना के समीप से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ था। यात्री गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर बढ़ते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। 

हादसे के बाद घटनास्थल और नदी किनारे खौफनाक मंजर देखने को मिला। इससे पहले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान नदी किनारे पांच लोगों के शव बरामद हुए। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। लापता अन्य दो लोगों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: भाई ने किया दुष्कर्म…डीएनए जांच में सच्चाई आई सामने, छात्रा के गर्भवती होने का मामला आया था सामने

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया।  हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही हैं। वाहन में सवार सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X