शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:धनतेरस कल, जिले में 100 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद – Dhanteras Is Tomorrow; Business Worth Rs 100 Crore Expected In The District

November 5, 2026


संभल। धनतेरस पर कारोबारियों को खूब धनवर्षा होने की उम्मीद है। कारोबारियों ने भी इसी उम्मीद के साथ तैयारी की है। कारोबारियों की मानें तो इस बार जिलेभर 100 करोड़ रुपये के करोड़ों रुपये का कारोबार होगा। क्योंकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार काफी ज्यादा खरीदारी लोग कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार जिले में हुआ था। इस बार कारोबार कहीं ज्यादा अच्छा होने की उम्मीद कारोबारी लगा रहे हैं। सभी सेक्टर में धूम मची हुई है।

धनतेरस पर सराफा और ऑटोमोबाइल कारोबारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद है। इसके अलावा कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का भी बड़ा कारोबार रहेगा। बुधवार को दिनभर बाजार में भीड़ दिखाई दी। कारोबारी भी इस भीड़ को देखकर उत्साहित हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि धनतेरस पर सबसे ज्यादा खरीदारी रहेगी। यही स्थिति ऑटोमोबाइल कारोबार की है। बुधवार तक लोगों ने बुकिंग की है। सैकड़ों बाइक की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस पर बिक्री होनी है। दरअसल, दिवाली नजदीक आते ही बाजारों में उत्साह, उमंग और समृद्धि का माहौल बना हुआ है। लोगों की भीड़ से बाजार गुलजार हैं। देररात्रि तक खरीदारी हो रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X