शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

कांग्रेस :सलेमपुर की 21 एकड़ जमीन का मामला उठाया, निष्पक्ष जांच की मांग – Congress: Raised The Issue Of The 21-acre Land In Salempur

November 5, 2026


सरकारी जमीनों की बंदरबांट के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादराबाद। सरकारी जमीनों के कथित अवैध हस्तांतरण के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पृथ्वीराज चौहान चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सलेमपुर गांव में करीब 21 एकड़ सरकारी भूमि को निजी व्यक्ति को कम कीमत पर बेचे जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राज्यभर में भूमि बचाओ-धामी हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सरकारी जमीनों के हस्तांतरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और विवादित भूमि के हस्तांतरण पर रोक लगाई जाए। इस दौरान डॉ. संजय पालीवाल, राजवीर सिंह चौहान, प्रियव्रत, तेलूराम प्रधान, महेश प्रताप राणा, राकेश चौहान, डॉ. श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X