शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
प्रतापगढ़ में शातिर चोर का कारनामा:महज 4 सेकंड में दुकान से 10 लाख के जेवर ले उड़ा बदमाश, Cctv में कैद वारदात – Pratapgarh News: Thief Steals Jewelry Worth 10 Lakh In Just 4 Seconds, Cctv Captures The Crime
चित्तौड़गढ़

प्रतापगढ़ में शातिर चोर का कारनामा:महज 4 सेकंड में दुकान से 10 लाख के जेवर ले उड़ा बदमाश, Cctv में कैद वारदात – Pratapgarh News: Thief Steals Jewelry Worth 10 Lakh In Just 4 Seconds, Cctv Captures The Crime

November 5, 2026


Pratapgarh News: Thief Steals Jewelry Worth 10 Lakh in Just 4 Seconds, CCTV Captures the Crime

सीसीटीवी फुटेज

विस्तार

धरियावाद क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान से शातिर बदमाश मात्र 4 सेकंड में करीब 10 लाख रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना रविवार रात करीब 7:30 बजे की है, जब बदमाश गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसा और दुकानदार को मोबाइल फोन में उलझाकर आभूषण लेकर चंपत हो गया। पीड़ित सर्राफा कारोबारी जुगल दोशी ने इस संबंध में धरियावाद थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

रेकी कर बिछाया था जाल

पद्मावती ज्वेलर्स के मालिक जुगल दोशी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी धरियावाद निवासी आरिफ खान घटना से एक दिन पहले यानी शनिवार को भी उनकी दुकान पर आया था। आरोपी ने 1.25 लाख रुपये के बजट में सोने की चेन दिखाने के लिए कहा था। जब उसे चेन दिखाई तो आरोपी ने किसी को दिखाने का बहाना बनाकर मोबाइल फोन से चेन की फोटो खींच ली। कुछ देर रुकने के बाद उसने कहा कि फोटो भेजने पर भी सामने से कोई जवाब नहीं आ रहा है, इसलिए वह अगले दिन दोबारा आएगा। इसके बाद वह दुकान से चला गया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 200 समन्वयकों की जम्बो सूची जारी की, जयपुर बीजेपी में 2500 से ज्यादा दावेदार

ध्यान भटकाकर आभूषण ले उड़ा

रविवार रात करीब 7:30 बजे आरोपी आरिफ खान फिर ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचा। उस समय दुकान पर केवल जुगल दोशी अकेले थे। आरोपी ने दुकानदार से 4 से 5 सोने की चेन निकालने को कहा। इस दौरान आरोपी ने फोटो भेजने और हर चेन की कीमत पूछने के बहाने कारोबारी को अपने फोन में उलझाए रखा। जैसे ही दुकानदार का ध्यान भटका, आरोपी टेबल पर रखी लगभग 56 से 58 ग्राम की सोने की चेनें और ब्रेसलेट समेटकर 4 सेकंड में दुकान से फरार हो गया। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी पुलिस थाने पहुंच गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई है और पुलिस की टीमें गठित कर सघन तलाशी शुरू कर दी गई है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X